रोहतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक, वर्ष 2024-25 से यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में कार्यरत पेशेवरों के लिए बीटेक और एमटेक का नया कोर्स शुरू कर रहा है।
यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह ने बताया कि सत्र 2024-25 से कार्यरत पेशेवरों के लिए एआईसीटीई से अनुमोदित बीटेक-सिविल इंजीनियरिंग, बीटेक-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीटेक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग, एमटेक-पावर सिस्टम और एमटेक-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए गए हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई तक किए जा सकेंगे। प्रवेश के लिए काउंसलिंग 25 अगस्त से शुरू होगी।
प्रो. युद्धवीर सिंह ने बताया कि बी.टेक-सिविल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, बी.टेक-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, बी.टेक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60 सीटें, एम.टेक-मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 15 सीटें, एम.टेक-पावर सिस्टम में 15 सीटें और एम.टेक-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 15 सीटें उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि इन कोर्स में कामकाजी पेशेवरों को कक्षाओं के लचीले समय, करियर में उन्नति, नौकरी के साथ शिक्षा और सप्ताहांत या शाम को कक्षाएं जैसे लाभ मिलेंगे। प्रवेश के लिए पात्रता सहित अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...