Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के साहनेवाल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जालंधर की महिला की मौके पर मौत, पति घायल

July 21, 2024

लुधियाना के साहनेवाल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जालंधर की महिला की मौके पर मौत, पति घायल

लुधियाना : जिले के साहनेवाल के पास देर शाम हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति को मामूली चोटें आई हैं। महिला अपने पति के साथ पटियाला काली माता मंदिर में माथा टेकने के बाद जालंधर अपने घर लौट रही थी। आपको बता दे कि ये हादसा इतना भीषण था कि ट्रक महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया और बुरी तरह कुचल दिया। मृतक महिला की पहचान मीनाक्षी और उसके घायल पति विसाल निवासी संत नगर नजदीक वर्कशॉप चौक जालंधर के रूप में हुई है। साहनेवाल थाना पुलिस की टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर रात को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायल विशाल कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ पटियाला स्थित काली माता मंदिर में माथा टेकने गए थे। जहां से वह देर शाम घर लौट रहे थे। रास्ते में साहनेवाल के पास महिंद्रा कार शोरूम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत सड़क किनारे गिर गया और उसकी पत्नी ट्रक के पिछले टायरों के नीचे कुचल गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें