Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan : अलवर-मथुरा ट्रैक पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित

July 21, 2024

Rajasthan : अलवर-मथुरा ट्रैक पर मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात बाधित

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के मथुरा ट्रैक पर अलवर से रेवाड़ी जाने वाली खाली मालगाड़ी के तीन पहिए गत रात्रि को मथुरा ट्रैक पर पटरी से उतर गए। जिससे मथुरा अलवर ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियां प्रभावित हुई थी। जयपुर के एडीआरएम मनीष गोयल ने बताया कि यह घटना रात करीब ढाई बजे की है। युद्ध स्तर पर राहत कार्य किए गए। 6 हाइड्रोलिक मशीन जेसीबी और क्रेन की सहायता से ट्रेक को दुरुस्त किया गया। इसमें करीब ढ़ाई सो कर्मचारी राहत कार्य में जुटे रहे तथा आज सुबह साढे दस बजे ट्रेक दुरस्त कर दिया गया। अब टेन आवाजाही के लिए ट्रेक बिल्कुल ठीक है।

उन्होंने बताया कि अलवर स्टेशन पर अलवर से मथुरा और मथुरा से बाया अलवर जयपुर जाने वाली ट्रेनों को सबसे पहले निकाला गया। ये दोनो ट्रेन अलवर स्टेशन पर काफी देर खड़ी रही। ट्रेक को दुरुस्त करने में करीब चार घंटे का समय लगा। इस हादसे में पटरी, और ट्रेन के पहिए डेमेज हुए हैं। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। फिर भी उसका आंकलन किया जा रहा है। गोयल ने बताया कि इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं कि आखिर में यह मालगाड़ी पटरी से कैसे उतरी। इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है जो कमेटी यहां का इस मामले की जांच करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें