Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला जिले में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने भाई के परिवार को काटा डाला, मां और पिता को भी नहीं बक्शा, पिता उपचाराधीन

July 22, 2024

अंबाला जिले में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने भाई के परिवार को काटा डाला, मां और पिता को भी नहीं बक्शा, पिता उपचाराधीन

हरियाणा के अंबाला जिले में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने अपने भाई के परिवार को मौत के घाट उतार दिया। फौजी ने अपने भाई, मां सहित भाई के परिवार पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया। घटना अंबाला के गांव रतोर की है।

दरअसल दोनो भाइयों में 2 एकड़ जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनो भाईयों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौका मिलते ही सभी को रात में काट डाला। इसके साथ ही आरोपी ने सभी को रात में ही जलाने का प्रयास भी किया। जब पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने पिता को भी नहीं बक्शा उनके साथ भी मारपीट की।

मृतकों की पहचान आरोपी की भाई 35 वर्षीय हरीश कुमार, भाई की पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, आरोपी की मां 65 वर्षीय सरोपी देवी ओर मृतक के बच्चे 5 वर्षीय बेटी यशिका, 6 माह का बेटा मयंक के रूप में हुई है। आरोपी के पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

इसके अलावा आरोपी ने मृतक की बेटी को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।

आरोपी घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और अधजले शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस फरार आरोपी रिटायर्ड फौजी की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें