Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga: एक स्कूल प्रिंसिपल का छात्रों के साथ मारपीट करते हुए वायरल हुआ वीडियो

July 22, 2024

Moga: एक स्कूल प्रिंसिपल का छात्रों के साथ मारपीट करते हुए वायरल हुआ वीडियो

मोगा: कस्बा धर्मकोट में एक स्कूल के प्रिंसिपल का बच्चो के साथ मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पे वीडियो वायरल हुआ। वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल को स्कूल के बाहर का रास्ता दिखाया। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल सेक्टरी बलकार सिंह ने कहा के यह जो वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है। यह मई महीने का है उसके बाद गर्मियों की छुट्टियां हो गई थी।

अब यह वीडियो वायरल हुआ वीडियो वायरल होने के बाद प्रिसीपल पिंकी नरूला से बात की तो उन्होंने कहा के बच्चे क्लास रूम में एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। मैंने तो उनको लड़ने से हटाया था वीडियो को देखने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिसिपल के ऊपर एक्शन लेते हुए उनको नोकरी से हटा दिया है। वहीं हमने स्कूल के सभी अधियापको को चेतावनी भी दी अगर आगे भी कोई अधियापक ऐसा करता है तो उनके ऊपर भी सख्त कारवाई की जाएगी। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बच्चों के माता पिता भी इस फैसले से सहमत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें