Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Chopra बनीं समुद्री डाकू, एक्ट्रेस के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

July 22, 2024

Priyanka Chopra बनीं समुद्री डाकू, एक्ट्रेस के इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में चल रही हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें social media पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो समुद्री डाकू के रोल में नजर आ रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपनी शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गई थी।

ऑस्ट्रेलिया में प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी फिल्म के सेट पर उन्होंने अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था और कुछ फोटोज भी शेयर की थी। जिसमें वो अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं। उनका ऐसा अवतार फैंस को पहली बार देखने को मिला। उनकी फोटोज इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में प्रियंका और उनके हस्बैंड निक जोनस ने अपने फैन अकाउंट पर हॉलीवुड फिल्म से एक्ट्रेस के लुक की कुछ तस्वीरें शेयर कर दी हैं,

जिसकी वो इस समय शूटिंग कर रही हैं। इस Hollywood फिल्म में वो एक समुद्री डाकू का रोल प्ले कर रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में उन्हें एक पायरेट शिप पर सीक्वेंस के बीच में दिखाया गया है। वो ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं और पूरी तरह से योद्धा के अवतार में नजर आ रही हैं, लेकिन आउटफिट से ज्यादा उनकी हेयरस्टाइल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हर तरफ उनके हेयरस्टाइल की तारीफ हो रही है। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक अब तक का ना देखा अवतार है।

वो पहली बार मोहॉक हेयरस्टाइल (Mohawk Hairstyle) में दिख रही हैं, जो कैरिबियन समुद्री डाकू के रूप में उनके लुक को डिफरेंट बना रहा है । उनके इस लुक को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। ‘द ब्लफ’ फिल्म के बारे में बात करे तो ये फिल्म एक महिला समुद्री डाकू की कहानी है, जिसका रोल प्रियंका निभा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें