Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाहन: बाहरी राज्यों से अपने वाहनों पर आने वाले फल व सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने की कार्रवाई

July 22, 2024

नाहन: बाहरी राज्यों से अपने वाहनों पर आने वाले फल व सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने की कार्रवाई

नाहन (अमित शर्मा): जिला मुख्यालय नाहन में बाहरी राज्यों से अपने वाहनों में पहुंच रहे फल व सब्जी विक्रेताओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीती रात प्रशासन के आदेशों के बाद पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बाहर से आए सब्जी व फल विक्रेताओं की चेकिंग की और इस दौरान प्रतिबन्धित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद होने पर उनके चालान भी काटे। इस बाबत जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण फल व सब्जी उपलब्ध हो इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

इसको लेकर हाल ही में एक बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें संबंधित विभागों को समय-समय पर इन खाद्य वस्तुओं की चेकिंग करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात भी इस तरह का एक मामला उनके संज्ञान में आया था इसके बाद उन्होंने पुलिस और फूड सेफ्टी के अधिकारियों ने चेकिंग करने के आदेश दिए थे उन्होंने बताया कि मामले में फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा कुछ कोताही भी बरती गई थी जिसको लेकर उनके चालान भी काटे गए है।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें