Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Prices: बजट के दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इन राज्यों में घटे दाम, टंकी फुल करवाने से पहले जानें रेट

July 23, 2024

Petrol Diesel Prices: बजट के दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, इन राज्यों में घटे दाम, टंकी फुल करवाने से पहले जानें रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

तेल कंपनियों ने 23 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। आज आम बंजट पेश होने जा रहा है, ऐसे में आज देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गयी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक, आज कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल दाम घटे है तो वही कुछ ऐसे राज्य भी जहां इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तो चलिए जानते हैं…

वहीं अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 44 पैसे घटकर 106.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 41 पैसे घटकर 93.61 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 87.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 20 पैसे घटकर 104.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे घटकर 90.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप, DC दफ्तर और PU में सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें