Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की मजबूती के साथ 83.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

July 23, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की मजबूती के साथ 83.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

मुंबई: बजट चालू वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश होने से पहले रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे मजबूत होकर 83.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी मुद्रा के अपने ऊंचे स्तर से नीचे आने से स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली। इसके अलावा विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी रुपये को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.64 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों में 83.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.44 पर रहा।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 264.33 अंक चढक़र 80,766.41 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 73.3 अंक की बढ़त के साथ 24,582.55 अंक पर रहा।  वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।  शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,444.06 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें