Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Priyanka Chopra ने ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के बाद मां के हाथ का खाया खाना, शेयर की फोटो

July 23, 2024

Priyanka Chopra ने ‘द ब्लफ’ की शूटिंग के बाद मां के हाथ का खाया खाना, शेयर की फोटो

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर ‘द ब्लफ’ को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह पिछले कुछ महीनों से ऑस्ट्रेलिया में कर रही थीं, लेकिन अब घर वापस आ गई हैं। घर आकर उन्होंने अपने मां के हाथों का बना खाना खाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दिखाया कि उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनके लिए क्या पकाया है।

तस्वीर में प्लेट में पालक पनीर और पराठे नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “जब आप दिन भर की शूटिंग के बाद मां के पास घर आते हैं।”’द ब्लफ’ में वह एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाती दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आएंगे।

उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में नजर आएंगे। प्रियंका के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद प्रियंका ने एक्टिंग करियर शुरू किया। 2002 में साउथ सुपरस्टार विजय दलपति तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ में काम किया। साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री ली। वह सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में दिखीं।

इसके बाद ‘अंदाज’, ‘प्लान’, ‘किस्मत’, ‘असंभव’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘बिग ब्रदर’, ‘द्रोणा’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘लव स्टोरी 2050’, ‘फैशन’, ‘डॉन 2’, ‘बर्फी’, ‘अग्निपथ’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘जंजीर’, ‘कृष 3’, ‘बाजीराव-मस्तानी’, ‘गुंडे’, ‘मेरी कॉम’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। इन फिल्मों में प्रियंका के निभाए किरदारों ने उन्हें एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया। वह अमेरिकन थ्रिलर सीरीज ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश के रोल में नजर आईं। वह ‘बेवॉच’, ‘इज नॉट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’ और ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन’ में जैसी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं। वह 2023 में रिलीज हुई सीरीज ‘सिटाडेल’ में एक्शन अवतार में नजर आई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें