Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरान एयर गन का छर्रा लगने से युवक की मौत

July 24, 2024

इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरान एयर गन का छर्रा लगने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक के चलते आए दिन अनेकों घटनाएं सामने आ रही हैं। रील बनाने के लिए लोग जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला औरैया से सामने आया है, जहां एक युवक रील बनाने के लिए अपने दोस्त से एयर गन मांग कर लाया था, लेकिन लापरवाही के एयर गन चल जाने से युवक की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एयर गन को अपने कब्जे में ले लिया और एयर गन से सूट करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

बिधूना थाना के आदर्श मोहल्ला निवासी गजेंद्र शाक्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर रील बनाता था। इसी चक्कर में गजेंद्र कुछ अलग हट कर रील बनाने के लिए धीरेंद्र पाल सिंह सेंगर की एयर गन मांग कर लाया था। एयर गन के साथ रील बनाने की शूटिंग बिधूना तहसील के पीछे होनी थी और एयर गन भी आ चुकी थी, तभी गजेंद्र नहाने चला गया। गजेंद्र अपने घर के सामने लगे नल से नहा रहा था, तभी गजेंद्र के चचेरे भाई आकाश ने एयर गन को लेकर गजेंद्र की तरफ शूट कर दिया। एयर गन से निकला छर्रा गजेंद्र की गर्दन के निचले हिस्से में लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक गजेंद्र का शव मेडिकल कॉलेज के सैफई में रख दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एयर गन को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं पुलिस नीतू और गौरव जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत अभी दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत दर्ज होते ही सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें