Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की गिरावट के साथ 83.70 पर पहुंचा 

July 24, 2024

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की गिरावट के साथ 83.70 पर पहुंचा 

मुंबई: रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ 83.70 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में पूंजीगत लाभ कर में वृद्धि तथा सूचीकरण (इंडेक्सेशन) लाभों को हटाने की घोषणा डॉलर की खरीद का मुख्य कारण रही क्योंकि विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.69 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों में 83.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.48 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 213.90 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 80,215.14 अंक पर और एनएसई निफ्टी 54.80 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 24,424.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,975.31 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें