Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में हुआ दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पुलिसकर्मी की हुई मौत

July 24, 2024

पानीपत में हुआ दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पुलिसकर्मी की हुई मौत

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में हादसा हो गया, एक पुलिसकर्मी को करंट लग गया। उसे बेहोश पड़ा देख परिजन और स्थानीय लोग तुरंत अस्पताल ले गए और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक पुलिसकर्मी के शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसका पंचनामा भरकर शवगृह में रखवा दिया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सर्वसम्मति से कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक दो बच्चों (एक लड़के) का पिता था। जिसमें बड़ा बेटा न्यूजीलैंड गया हुआ है। जबकि दूसरा बेटा महज 17 साल का है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना गांव पसीना में हुई। गांव निवासी कांस्टेबल राजेश कुमार (47) हरियाणा पुलिस में तैनात था। वह सोनीपत जिले के गन्नौर थाने के अंतर्गत ईआरवी पर ड्यूटी पर था। मंगलवार को वह रात की ड्यूटी करके सुबह अपने गांव लौटा था। गांव के शिव मंदिर में भोज का आयोजन हो रहा था। उनके परिवार ने भी भोज में सेवा की थी। सेवा के बीच में ही वह मंदिर के कमरे में रखा प्रसाद लेने चले गए। इसी दौरान उन्हें लोहे के गेट से करंट लग गया और उनकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें