Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Plus’ के शो ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ में दीपिका बनीं अदिति त्रिपाठी ने नए प्रोमो पर की बात!

July 24, 2024

Star Plus’ के शो ‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ में दीपिका बनीं अदिति त्रिपाठी ने नए प्रोमो पर की बात!

स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

मेकर्स ने अपकमिंग शो “दिल को तुमसे प्यार हुआ” का एक दिलचस्प प्रीव्यू रिलीज किया है। प्रीव्यू में, जाह्नवी मंदिर में दीपिका और चिराग के बीच बातचीत सुन नहीं पाती है, और उसके चरित्र पर उंगली उठाती है। दीपिका ने जाह्नवी द्वारा किए गए गलत व्यवहार के खिलाफ खड़ी होकर जवाब देती हैं। प्रोमो में दीपिका को एक मजबूत महिला के रूप में दिखाया गया है, जो सही के लिए लड़ती है। अब जब दीपिका ने अपनी बात रखी है और जाह्नवी का सामना किया है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में कहानी कैसे आगे बढ़ती है।

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की दीपिका उर्फ ​​अदिति त्रिपाठी इस बारे में बात करते हुए कहती हैं, “प्रोमो में चिराग और दीपिका के आमने सामने आने को दिखाया गया है, जिसे जाह्नवी द्वारा गलत समझा जाता है, और वह दीपिका पर गलत काम करने का आरोप लगाती है, जिस पर दीपिका अपनी बात रखती है और जाह्नवी द्वारा उसपर लगाए गए आरोपों के खिलाफ खुद के लिए खड़ी होती है। सिर्फ़ रील लाइफ़ में ही नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी, मैं सभी लड़कियों को सुझाव दूँगी कि वे अपनी राय रखें और अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ें। आने वाले एपिसोड में दर्शकों के लिए बहुत बड़ा ड्रामा होने वाला है। देखते रहिए!”

‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ आज स्टार प्लस पर शाम 7 बजे प्रसारित होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें