Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

परमाणु हथियार संपन्न देश आपस में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करें’

July 24, 2024

परमाणु हथियार संपन्न देश आपस में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करें’

परमाणु अप्रसार संधि के 11वें समीक्षा सम्मेलन की दूसरी तैयारी बैठक 23 जुलाई को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित हुई। इस मौके पर चीनी प्रतिनिधि ने सामान्य बहस के दौरान कहा कि रणनीतिक जोखिम कम करने के लिये चीन ने परमाणु हथियार संपन्न पांच देशों से वार्ता के जरिये आपसमें परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल न करने का समझौता संपन्न करने या संबंधित राजनीतिक वक्तव्य जारी करने की पहल की। चीन ने संधि के मसौदे के विषय के बारे में सुझाव पेश किया है।

चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता, विदेश मंत्रालय के हथियार नियंत्रण विभाग के प्रमुख सुन श्याओपो ने कहा कि चीन का हमेशा से यही विचार रहा है कि परमाणु हथियार संपन्न देशों द्वारा परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने की नीति रणनीतिक जोखिम कम करने का कारगक कदम है। चीन ने वर्तमान तैयारी बैठक में संबंधित दस्तावेज सौंपा है।चीनी प्रतिनिधि ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से नाभिकीय निरस्त्रीकरण पर सहमति की रक्षा करने की अपील की।

अमेरिका को “परमाणु साझाकरण” और “विस्तारित प्रतिरोध” की योजना छोड़कर विदेशों में तैनात परमाणु हथियारों को हटाना होगा और वैश्विक मिसाइल रोधी प्रणाली की तैनाती छोड़नी होगी। चीनी प्रतिनिधि ने आगे कहा कि चीन परमाणु हथियारों का पूर्ण निषेध और पूर्ण विनाश करने का पक्षधर है। चीन किसी भी समय और किसी भी स्थिति में परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा। चीन किसी भी देश के साथ शस्त्रीकरण स्पर्द्धा करने का इरादा नहीं रखता।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें