Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

परम्परागत कला और चीनी भाषा व शिक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाएंगे चीन और भारत

July 24, 2024

परम्परागत कला और चीनी भाषा व शिक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग और बढ़ाएंगे चीन और भारत

चीन से जुड़े आर्ट और कल्चर को समझने के लिए पश्चिम बंगाल से एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल हाल में चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर पहुंचा। इस टीम में आर्ट, कल्चर , शिक्षा, भाषाओं में हिन्दी, बांग्ला और चीनी भाषा की समझ रखने वाले अपने – अपने क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा प्रतिनिधि शामिल थे। यात्रा के दौरान, भारतीय दल ने युन्नान विश्वविद्यालय, युन्नान जातीय विश्वविद्यालय, युन्नान कला कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों के साथ कला और भाषा की अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा आदि विषयों पर बातचीत की।

दोनों पक्षों ने परम्परागत कला और चीनी भाषा की शिक्षा आदि क्षेत्रों में सहयोग और गहरा करने की इच्छा प्रकट की। भारतीय दल ने युन्नान के एक संस्कृति और क्रिएटिव पार्क और युन्नान विश्वविद्यालय का दौरा भी किया। मौके पर भारतीय प्रतिनिधियों के लिए रंगीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 100 चीनी कलाकारों ने प्रदर्शन किया, जो कि नृत्य के माध्यम से प्रकृति व मानव जीवन को दर्शाया गया था, तथा इसके महत्व को बताया गया था।

युन्नान विश्वविद्यालय चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 1922 में हुई थी और यह चीन के पुराने और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। विश्वविद्यालय विज्ञान, इंजीनियरिंग, सामाजिक विज्ञान, कानून, शिक्षा, प्रबंधन, और कला सहित विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में स्नातक, परास्नातक, और डॉक्टरेट कार्यक्रम प्रदान करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें