Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बोलेरो की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की हुई मौत

July 24, 2024

बोलेरो की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की हुई मौत

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के बारून थाना क्षेत्र में बुधवार को बोलेरो की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव निवासी प्रिंस कुमार (22) और पंकज कुमार (18) बाइक से औरंगाबाद जा रहे थे। इसी बीच बर्डी मोड़ पर अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। घायलों को औरंगाबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में दोनों की मौत हो गई। मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें