Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 25 जुलाई 2024: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

July 25, 2024

आज का पंचांग 25 जुलाई 2024: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 25 July 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार 25 जुलाई 2024, गुरुवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह तिथि सुबह 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इसके बाद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू हो जायेगी। आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस वक्त विष्णु भगवान योग निद्रा में है और सृष्टि का कार्यभार भोलेनाथ के पास है। सावन का महीना चल रहा है और इस माह भोलेनाथ के शिवलिंग का जल अभिषेक करें। ऐसा करने पर भोलेनाथ शीघ्र अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है। पंचांग से जानते है आज 25 जुलाई के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल।

  • सूर्योदय का समय – 25 जुलाई सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर।
  • सूर्यास्त का समय – 25 जुलाई शाम 7 बजकर 8 मिनट पर।
  • चन्द्रोदय का समय – 25 जुलाई शाम 10 बजकर 17 मिनट पर।
  • चन्द्रास्त का समय – 26 जुलाई सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर।

शुभ योग और नक्षत्र
(Shubh Yog Aur Nakshatra) 

  • शोभन योग : 25 जुलाई सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • अतिगण्ड योग – 25 जुलाई सुबह 07:48 से 26 जुलाई सुबह 04:34 तक।
  • पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र – 25 जुलाई शाम 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
  • उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र – 25 जुलाई शाम 04:16 से 26 जुलाई दोपहर 02:30 तक।

शुभ और अशुभ काल
(Shubh Aur Ashubh Kaal) 

  • अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:07 से शाम 12:59 तक।
  • अमृत काल – सुबह 09:06 से सुबह 10:34 तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:22 से सुबह 05:10 तक।
  • राहू काल –  दोपहर 02:12 से शाम 03:50 तक।

ये भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान: इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें