Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

TIFF 2024 में होगा एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की ‘Boong’ का प्रीमियर

July 25, 2024

TIFF 2024 में होगा एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की ‘Boong’ का प्रीमियर

मुंबई : एक्सेल एंटरटेनमेंट ने चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स के साथ मिलकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल, “बोंग” को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के लिए चुना गया है। ‘बोंग’ मणिपुर की घाटी के बोंग नाम के एक युवा लड़के की कहानी है। वह अपनी माँ को एक गिफ्ट देकर सरप्राइस करने की प्लानिंग बनाता है। अपनी मासूमियत में, वह मानता है कि उसके पिता को घर वापस लाना सबसे अच्छा गिफ्ट होगा। ऐसे में इसके द्वारा की जाने वाली उसके पिता की खोज उसे एक उम्मीद से परे गिफ्ट की ओर ले जाती है – एक नई शुरुआत की ओर।

डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी, जो हमेशा से कहानियां बताना चाहती थी, ने बोंग डायरेक्ट करने का फैसला तभी किया जब उनके अपने एक्सपीरियंस से एक कहानी सामने आई। यह कहानी असल में तब डेवलप हुई थी, जब लक्ष्मीप्रिया मणिपुर में अपने बचपन के मुश्किल दौर से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, जिसे वह पूर्वोत्तर भारत में अपना घर कहती हैं। लक बाय चांस, तलाश, पीके और ए सूटेबल बॉय जैसी बड़ी इंडियन प्रोडक्शंस में फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने एक्सपीरियंस का फायदा उठाते हुए, देवी ‘बोंग’ के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

‘बोंग’ का वर्ल्ड प्रीमियर 5-15 सितंबर, 2024 को होने वाले 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में होगा। ‘बोंग’ मणिपुर में देवी की यादों की एक खट्टी मीठी झलक है, जो दुनिया के साथ दिल छू लेने वाली और प्रभावशाली कहानियां साझा करने के लिए प्रोडक्शन हाउस की डेडीकेशन को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें