Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीन के बंटवारे के लिए बेटा बन गया हैवान, अपनी ही माँ की मशीन से काटकर की हत्या

July 25, 2024

जमीन के बंटवारे के लिए बेटा बन गया हैवान, अपनी ही माँ की मशीन से काटकर की हत्या

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले के बराना गांव में बेटे ने लकड़ी काटने वाली इंजन मशीन से मां को काट डाला। इससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कई दिनों से आरोपी बेटा मकान के बंटवारे को लेकर झगड़ा और मारपीट कर रहा था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में सलीम ने बताया कि वह बराना गांव का रहने वाला है।

उसका छोटा भाई मौसमी है। वह अक्सर बिना वजह उससे झगड़ा करता रहता है। वह उससे कहता है कि उसे अपनी मां राजकली को 30 लाख रुपये देने हैं। 23 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे मौसमी ने फिर झगड़ा किया। इसी झगड़े में मौसमी और उसका बेटा असलम उर्फ ​​मित्ता घर में घुस आए। यहां उन्होंने लकड़ी काटने वाली मशीन से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। मशीन से उसकी मां की पीठ कट गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सलीम ने बताया कि उसका भाई हमेशा घर के बंटवारे को लेकर उससे झगड़ा करता था।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें