Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमणकारियों की झुग्गियों पर चली डिच

July 26, 2024

लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमणकारियों की झुग्गियों पर चली डिच

लुधियाना: नगर निगम जोन-बी के तहबाजारी विंग ने वीरवार को ट्रांसपोर्ट नगर में कार्रवाई की। यहां अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गियों पर अधिकारियों ने डिच मशीन चला दी। कार्रवाई का छुटपुट विरोध हुआ तो ट्रांसपोर्टर्स ने प्रशंसा भी की। तहबाजारी इंस्पैक्टर सुनील कुमार ने बताया यह कार्रवाई जोन-सी की तहबाजारी विंग के सहयोग से की गई थी। ट्रांसपोर्ट नगर तहसील दफ्तर से लेकर टी-प्वाइंट और चीमा चौक तक विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटवाए गए। ट्रांसपोर्ट नगर में झुग्गियां बनाकर रह रहे लोगों पर भी कार्रवाई की गई। वे बताते हैं कि स्थानीय कारोबारियों की ओर से निगम के पास निरंतर शिकायतें पहुंच रही थीं कि झुग्गियों की आड़ में कुछ शरारती तत्व इलाके में गड़बड़ियां कर रहे हैं। इंस्पैक्टर सुनील के अनुसार अतिक्रमण वाली अधिकतर जगहों के आसपास ट्रकों की पार्किग के कारण कार्रवाई अधूरी रह गई है। योजनाबद्ध तरीके से यहां पुन: कार्रवाई अभियान चलाया जाएग।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें