Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में महिला को नौकरी की झांसा देकर दिया रेप की वारदात को अंजाम, नौकरी का बहाना देकर होटल में बुलाया

July 26, 2024

करनाल में महिला को नौकरी की झांसा देकर दिया रेप की वारदात को अंजाम, नौकरी का बहाना देकर होटल में बुलाया

हरियाणा के करनाल में महिला को आरोपी ने नौकरी दिलाने के झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे उसके परिवार सहित मार देने की धमकी दी। जिसके बाद डर के कारण महिला ने इस बात को गुप्त ही रखा, लेकिन बाद में साहस कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में।शिकायत दर्ज करवाई।

 

दरअसल करनाल की कोई कॉलोनी निवासी महिला नौकरी के सिलसिले में किसी नंबरदार व्यक्ति के संपर्क में थी। व्यक्ति ने महिलाको नौकरी लगवा देने का आश्वासन भी दिया था। जिसके बाद दोनो को बीच बातचीत हुई और आरोपी ने महिला को करनाल बस स्टैंड पर बुलाया। आरोपी के बताई हुई जगह पर महिला पहुंच गई।

 

जिसके बाद आरोपी महिला को लेने स्कॉर्पियो गाड़ी से आया और महिला को गाड़ी में बिठा कर उसे मेरठ रोड पर स्थित होटल में ले गया। आरोपी ने महिला को बताया की आज उसकी नौकरी हर हाल में लगवा देगा। होटल के बाहर आरोपी ने महिला का आधार कार्ड भी ले लिया।

 

होटल में एंट्री करवा कर वह उसे एक कमरे में लेकर गया। महिला से कहा की अंदर स्टाफ के लोग है जिनके साथ तुम्हारा इंटरव्यू है। जिसके बाद महिला कमरे में चली गई, पीछे से आरोपी भी आ गया।कमरे में पहुंच कर देखा तो कोई भी मौजूद नहीं था।

 

जिसके बाद आरोपी ने महिला को डरा–धमका कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने पुलिस में शिकायत दी या किसी को बताया तो वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। पहले तो महिला लोक–लाज और डर के कारण चुप रही। लेकिन जब परिजनों ने महिला की हालत को देखते हुए दवाब बना कर पूछा तो उसने सब सच बता दिया।

 

जिसके बाद परिजन महिला के साथ थाने पहुंचे। महिला ने सिटी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें