Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिव भक्तों की सुविधा के लिए आगे आया डाक विभाग, डाकघर में उपलब्ध करवाया जा रहा गंगाजल

July 27, 2024

शिव भक्तों की सुविधा के लिए आगे आया डाक विभाग, डाकघर में उपलब्ध करवाया जा रहा गंगाजल

अंबाला: पावन माह सावन शुरू हो गया है जोकि भोले नाथ के भक्तों के लिए बहुत खास होता है। शिव जी के भक्त हरिद्वार समेत अन्य जगहों से गंगाजल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाते है। काफी भक्त विभिन्न मजबूरियों के चलते कावड़ यात्रा नही कर पाते ऐसे भक्तों के लिए डाक विभाग ने कार्यालय मे ही गंगाजल की बोतले रख ली है। भक्त यहाँ से गंगाजल ले सकते है साथ ही विभाग मंदिरों के बाहर भी गंगाजल की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है।

वहीं से भक्त गंगाजल खरीद कर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पाएंगे। विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि पर अंबाला के कुछ शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल स्टॉल लगाई जाएगी जहां से 30 रुपए की बोतल खरीद कर भक्त जलाभिषेक कर पाएंगे। वही गंगाजल खरीदने आये लोगो ने भी विभाग की तारीफ़ की। वही जीपीओ अंबाला छावनी मे गंगाजल लेने आये शिव भक्तो ने बताया कि विभाग का हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लाकर देने का कदम बहुत ही सराहनीय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें