Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Girls PG में लड़की के साथ खौफनाक कांड…जमीन पर पटका, चाकू से किए कई वार, लगाती रही मदद की गुहार, CCTV Video से उड़े सबके हाेश

July 27, 2024

Girls PG में लड़की के साथ खौफनाक कांड…जमीन पर पटका, चाकू से किए कई वार, लगाती रही मदद की गुहार, CCTV Video से उड़े सबके हाेश

बेंगलुरु: कोरमंगला के वीआर लेआउट पीजी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बिहार की 24 वर्षीय कृति कुमारी की 23 जुलाई की रात को बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। आपको बता दे कि यह घटना 23 जुलाई की रात मंगलवार रात 11.30 बजे की है। ये घटना पीजी के तीसरी मंजिल पर हुई, जहां कृति पीजी हॉस्टल के तीसरी मंजिल पर एक कमरे में रहती थी। जहां एक युवक ने चाकू से गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

सीसीटीवी भी आया था सामने:

इस घटना से जुडी एक सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़े कृति के कमरे की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, फुटेज में दरवाजा नहीं दिख रहा है। वहीं कुछ सेकंड बाद दरवाजा खुलता है और आरोपी युवती को बाहर खींच लेता है। इसके बाद आरोपी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। महिला खून से लथपथ फर्श पर बैठे हुए मदद के लिए गुहार भी लगा रही है। जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार की रहने वाली थी कृति:

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कृति बिहार की रहने वाली है और उम्र 24 वर्षीय थी। वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थी।वहीं पुलिस ने घटना के लिए पीजी हॉस्टल मालिक की लापरवाही को भी जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस हत्या कांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए कोरमंगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। जिसके बाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली।

आरोपी को मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार:

आरोपी ने इस घटना के बाद वह मध्य प्रदेश भाग गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। पीजी युवती की हत्या के आरोपी को शनिवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए बेंगलुरु में आरोपी से पूछताछ की।

इस वजह से की गई महिला की हत्या?

दरअसल अभिषेक कृति कुमारी की दोस्त और सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में था। अभिषेक की गर्लफ्रेंड महाराष्ट्र की रहने वाली थी। आरोपी अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में आता-जाता रहता था। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और पीड़िता और उसकी सहेली ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कुछ समय पहले अभिषेक पीजी में आया और उसने हंगामा किया, जिसके बाद कृति कुमारी ने अपनी सहेली को नए पीजी में शिफ्ट करने में मदद की और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इससे गुस्साए अभिषेक ने मंगलवार रात को पीजी में आकर जहां कृति कुमारी रह रही थी। वहां उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें