Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने Deadpool and Wolverine को दी शुभकामनाएं

July 27, 2024

कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने Deadpool and Wolverine को दी शुभकामनाएं

मुंबई: फिल्म कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन को शुभकामनाएं दी हैं। हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। भारतीय फैंस इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने बेहतरीन शुरुआत की है। कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं ने डेडपूल एंड वूल्वरिन को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। कल्कि 2898 एडी के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक खास तस्वीर साझा करते हुए मेकर्स ने फिल्म के मुख्य किरदार भैरव की ओर से शुभकामनाएं भेजी हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, बेहतरीन टीम…हमारे भैरव ने डेडपूल एंड वूल्वरिन को शुभकामनाएं भेजी हैं।इस तस्वीर में डेडपूल और वूल्वरिन के बीच कल्कि 2898 एडी में मुख्य किरदार निभाने वाले प्रभास नजर आ रहे हैं। फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन में ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें