आज का राशिफल 28 जुलाई 2024: सिंह राशि वालो का बिज़नेस में होगा प्रॉफिट, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 28 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की सप्तमी तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का.

Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 28 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की सप्तमी तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें रविवार यानी 28 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

 

मेष राशि 
आज के दिन नया प्लान बनेगा। कार्य प्रणाली में सुधार होने के कारण आपको मान सम्मान मिलेगा। बिजनेस आपका ठीक तरह से चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लापरवाही आज न करें, नहीं तो नुकसान होगा।

वृषभ राशि 
बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ पैसा आपको मिलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्त की संभावना आज है। संतान के कार्यों में उन्नति के योग आज बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि 
गेस्ट का आगमन आज आपके घर में होगा। उत्साह वर्धन सूचना आपको मिल सकती है। भूमि व संपत्ति संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। पूर्व में किए गए कम आज आपको फायदा देंगे।

कर्क राशि 
कीमती वस्तु आज संभाल कर रखने की जरूरत है। खर्च आज अधिक होगा। टेंशन में आप रहेंगे। परिचितों पर ज्यादा भरोसा आज न करें। रुके हुए कार्य सम्पन्न होने से आज मन आपका प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि 
मेहनत का फल आज आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता पूर्वक वातावरण बनेगा। बिजनेस में आज आपको प्रॉफिट होगा। बिजनेस के कार्य से बाहर आपको आज जाना पड़ सकता है। भारी लाभ की संभावना है।

कन्या राशि 
गिफ्ट की प्राप्ति आज होगी। क्रोध एवं उत्तेजना से आज आपको बचकर रहना चाहिए। सत्कर्म के प्रति आपकी रुचि आज बनेगी। परिजनों का पूर्ण सहयोग आपके फेवर में रहेगा। किसी से बेवजह बहस से बचें।

तुला राशि 
पार्टी और पिकनिक का प्लान आज आप बना सकते हैं। विवाद करने से आज आपको बचना होगा। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति आज आपको प्राप्त हो सकती है। आर्थिक अनुकूलता के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि 
व्यापार में नए प्लान आज बनेंगे। राज की बाधा दूर होकर आपको प्रॉफिट होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाकर रखें, नहीं तो काम आपके बिगड़ेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

धनु राशि
उत्तेजना पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है। शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। संतान के व्यवहार से आपको कष्ट प्राप्त होगा। सहयोगी जन आज आपकी हेल्प करेंगे। किसी बड़े व्यक्ति का आशीर्वाद आपको मिलेगा।

मकर राशि 
जोखिम व जमानत के कार्यों से आज बच के रहना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या का आज हल प्राप्त होगा। सोचे हुए काम समय पर नहीं होने से मन दुखी रहेगा।

कुम्भ राशि 
भूमि व भवन संबंधी कार्य आज आपके सफल रहेंगे। रोजगार आपको प्राप्त होगा। निवेश व नौकरी आपको लाभ देगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं आज आप बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें।

मीन राशि  
पूजा पाठ में आपका मन लगेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। झंझटों में आज आपको नहीं पड़ना चाहिए। जीवनसाथी की हेल्प से मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन सावधानी पूर्वक रहने की जरूरत है। कोर्ट व कचहरी के मामले में अनुकूलता बनी रहेगी।

- विज्ञापन -

Latest News