Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में गुस्साए पति ने झगड़ा करने के कारण पत्नी का गला रेता, सब्बल से पत्नी के सिर और गले पर किया वार, चौकी पहुंच किया सरेंडर

July 28, 2024

सिरसा में गुस्साए पति ने झगड़ा करने के कारण पत्नी का गला रेता, सब्बल से पत्नी के सिर और गले पर किया वार, चौकी पहुंच किया सरेंडर

हरियाणा के सिरसा स्थित डबवाली कस्बे के रामपुरा बिश्नोई गांव से एक सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति ने अपनी पत्नी का गला रेत कर उसे मार डाला। गुस्से में पागल हुए पति ने कलेश के कारण पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

 

मृतका की पहचान रामपुरा गांव निवासी ममता के रूप में हुई है। जो रणजीत की पत्नी है। रणजीत उर्फ बबलू ड्राइवरी का काम करता है। इसी के चलते उसने नया वाहन भी खरीदा था। लेकिन पैसों की तंगी होने के चलते उसने महीने की किश्त की भरपाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

 

शनिवार की रात दोनो के बीच किश्त को लेकर फिर से झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के चलते ममता रणजीत को खरी–खोटी सुनाने लगी। दोनो के बीच बहस शुरू हो गई। जब बहस अधिक बढ़ गई और रणजीत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया तो घर के पड़े लोहे के सब्बल से पत्नी ममता के सिर पर गला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

 

इसके बाद आरोपी स्वयं ही हत्या में प्रयोग किए गए हथियार के साथ चौकी पहुंच कर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के सामने जाकर आरोपी ने खुद ही बताया की वह अपनी पत्नी की सब्बल से हत्या करके आया है। इतना सुनते ही पुलिस कर्मचारी अचंभित हो गाय। तुरंत ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। जहां से पुलिस ने मृतका की खून से लथपथ लाश को बरामद किया।

 

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटना की सूचना दे मौके पर आने को कहा। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी रणजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। इसके अलावा हथियार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रणजीत के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें