Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीएमजी और मेडिकास्ट ग्रुप में सहयोग ज्ञापन संपन्न

July 28, 2024

सीएमजी और मेडिकास्ट ग्रुप में सहयोग ज्ञापन संपन्न

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 27 जुलाई को स्पेन के बार्सिलोना में स्पैनिश मेडिकास्ट ग्रुप के साथ सहयोग ज्ञान संपन्न किया। दोनों पक्षों ने मीडिया संसाधन साझा करने, दृश्य-श्रव्य कार्यक्रम का उत्पादन करने और नयी प्रौद्योगिकियों का नवाचार प्रयोग करने पर सहमति कायम की। सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग और मेडिकास्ट ग्रुप के अध्यक्ष टैको बेनेडिक्ट ने सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

इस मौके पर शन हाईश्योंग ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन और स्पेन ने सहयोग की संभावना को गहराई से तलाश किया। दोनों देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक आवाजाही घनिष्ठ बनी हुई है और आपसी लाभ वाला सहयोग मजबूत हो रहा है। मीडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण पुल होने के नाते लोगों के बीच मित्रता बढ़ाने में अपरिवर्तनीय भूमिका निभाता है।

शन हाईश्योंग ने आगे कहा कि पेरिस ओलंपिक खेल शुरू हो चुके हैं। सबसे अधिक प्रसारण प्रोजेक्ट होने वाला अंतर्राष्ट्रीय मीडिया होने के नाते सीएमजी तकनीकी श्रेष्ठता का फायदा उठाकर सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों से दुनिया भर के दर्शकों को विश्व स्तरीय ऑडियो-विजुअल सेवा प्रदान करेगा। खेल आयोजन के प्रसारण और एआई के अनुसंधान व विकास में मेडिकास्ट ग्रुप का व्यापक अनुभव और उपलब्धियां हैं। आशा है कि दोनों पक्ष खेल आयोजन, फिल्म व टीवी श्रृंखला के निर्माण और तकनीकी नवाचार आदि में आदान-प्रदान करेंगे और संसाधन साझा करेंगे।

वहीं, बेनेडिक्ट ने कहा कि विश्व स्तरीय मीडिया होने के नाते सीएमजी पेरिस ओलंपिक खेलों के समापन समारोह और ट्रैक व फील्ड प्रतियोगिया के 8के अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक सिग्नल का प्रोडक्शन करेगा। इससे सीएमजी की क्षमता दिखायी गयी। स्थापना के बाद पिछले तीस सालों में मेडिकास्ट ग्रुप ने खेल कॉपीराइट और दृश्य-श्रव्य सेवा में परिपक्व रणनीतिक लेआउट स्थापित किया। मेडिकास्ट ग्रुप और सीएमजी के बीच सहयोग की विशाल संभावना है। आशा है कि दोनों पक्ष सहयोग मजबूत कर स्पेन और चीन के बीच नागरिक मित्रता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में योगदान करेंगे। गौरतलब है कि सहयोग ज्ञापन के अनुसार सीएमजी और मेडिकास्ट ग्रुप दुनिया भर में सहयोग करेंगे और अपनी श्रेष्ठता से मीडिया बाजार का विस्तार करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें