Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sanjay Dutt के जन्मदिन पर फिल्म ‘KD the Devil’ से उनका फर्स्ट लुक हुआ रिवील, देखिए उनकी ये खास झलक

July 29, 2024

Sanjay Dutt के जन्मदिन पर फिल्म ‘KD the Devil’ से उनका फर्स्ट लुक हुआ रिवील, देखिए उनकी ये खास झलक

मुंबई: एक्टर संजय दत्त बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। ऐसे में उन्होंने जहां कई यादगार परफॉर्मेंस दी है, वहीं उनके फैन्स उनकी अगली फिल्म केडी-द डेविल को लेकर एक्साइटेड है और अब संजय दत्त के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जी हां फिल्म में संजय के किरदार धाकड़ देव से पर्दा उठ चुका है, तो वाकई हैरान करने वाला है।

जी हां जैसे ही संजू बाबा ध्रुव सरजा की केडी-द डेविल की एपिक दुनिया में शामिल होते हैं, ये फिल्म उनकी खास फिल्मों में से एक के रूप में देखी जा रही हैं। इस बारे में बात करते हुए, केडी-द डेविल के निर्देशक प्रेम कहते हैं, “फिल्म जगत में संजय दत्त की महानता को कौन नहीं जानता? उन्होंने कई प्रभावशाली भूमिकाएं निभाई हैं। उनके मुन्नाभाई को आज भी बहुत सराहा जाता है, मैं बहुत आभारी और धन्य महसूस करता हूं कि वो यह फिल्म करने के लिए राजी हुए और उनके साथ काम करना एक खुशी की बात थी।”

वहीं इस फिल्म का हिस्सा बनने पर संजय दत्त कहते हैं, “मैं केडी- द डेविल का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। प्रेम सर ने जिस तरह से फिल्म की दुनिया की कल्पना की है, वह मुझे बहुत पसंद आया। यह एक ऐतिहासिक एक्शन और पैन इंडिया फिल्म है। मुझे इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, जिसमें इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन दिमाग इस प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे थे।”

संजय दत्त के अलावा, केडी-द डेविल में शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर, केडी-द डेविल को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है और प्रेम द्वारा निर्देशित हैं। यह पैन इंडिया बहुभाषी फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें