Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हान चंग ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष से मुलाकात की

July 29, 2024

हान चंग ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष से मुलाकात की

27 जुलाई को दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि, चीन के उपराष्ट्रपति हान चंग ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख से मुलाकात की।सबसे पहले हान चंग ने बाख को राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि पेरिस ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह शानदार है, चीन ने इस पर हार्दिक बधाई दी है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में ओलंपिक भावना को आगे बढ़ाना और भी महत्वपूर्ण है।

चीन अगले साल एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी करेगा और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ उच्च स्तरीय मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहरा और विस्तारित करना चाहता है। बाख ने कहा कि चीन हमेशा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कार्य का समर्थन करता है। कोविड-19 महामारी की विशेष पृष्ठभूमि के खिलाफ पेइचिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक की सफल मेजबानी दुनिया भर के देशों को ओलंपिक की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ प्रदान करती है। उनका मानना ​​है कि चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन इस ओलंपिक खेलों की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें