Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बख्तरबंद वाहनों की उन्नत भूमि नेविगेशन प्रणाली और 22 इंटरसैप्टर नौकाओं की खरीद को मंजूरी

July 30, 2024

बख्तरबंद वाहनों की उन्नत भूमि नेविगेशन प्रणाली और 22 इंटरसैप्टर नौकाओं की खरीद को मंजूरी

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रलय ने सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के लिए उन्नत भूमि नेविगेशन प्रणाली तथा तटरक्षक बल के लिए 22 इंटरसैप्टर नौकाओं की खरीद को जरूरत के आधार पर मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में विभिन्न पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों पर विचार किया गया। परिषद ने सेना की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों (एएफवी) के लिए उन्नत भूमि नेविगेशन सिस्टम (एएलएनएस) की जरूरत के आधार पर खरीद को मंजूरी दे दी। भारतीय तटरक्षक बल की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डीएसी ने प्रादेशिक जल में त्वरित अवरोधन और उथले पानी के संचालन में सक्षम नवीनतम अत्याधुनिक प्रणाली वाली 22 इंटरसैप्टर नौकाओं की खरीद के लिए मंजूरी प्रदान की। इन नौकाओं का उपयोग तटीय निगरानी और गश्त तथा खोज और बचाव कार्यो के लिए किया जाएगा, जिसमें चिकित्सा निकासी भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें