Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kerala: वायनाड में भारी बारिश के चपेट में आए 4 गांव, सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की हुई…

July 30, 2024

Kerala: वायनाड में भारी बारिश के चपेट में आए 4 गांव, सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की हुई…

वायनाड: देश के पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून काफी सक्रिय है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, केरल के वायनाड में सोमवार रात भारी बारिश के कारण 4 गांव मुंदक्कई, चूरलम्माला, अट्टामाला और नूलपुझा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गए। इसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। आशंका है कि सोमवार रात को हुए भीषण भूस्खलन में सैकड़ों लोग फंसे हो सकते हैं। आने वाले समय में मौतों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

फेसबुक पोस्ट में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि खोज और बचाव अभियान में भाग लेने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर जल्द ही सुलूर से वायनाड के लिए रवाना होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 में भी वायनाड के इसी इलाके में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 52 घर तबाह हो गए थे।

वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में वायनाड में हुए भूस्खलन की घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैं वायनाड में मेप्पाडी के पास हुए बड़े पैमाने पर भूस्खलन से बहुत दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें जल्द ही सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। मैंने केरल के मुख्यमंत्री और वायनाड के जिला कलेक्टर से बात की है, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि बचाव अभियान चल रहा है। मैंने उनसे सभी एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने, एक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और राहत प्रयासों के लिए आवश्यक किसी भी सहायता के बारे में हमें सूचित करने का अनुरोध किया है। मैं केंद्रीय मंत्रियों से बात करूंगा और उनसे वायनाड को हर संभव सहायता प्रदान करने का अनुरोध करूंगा। मैं सभी यूडीएफ कार्यकर्ताओं से बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन की सहायता करने का आग्रह करता हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें