Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैरिस ओलंपिक पर बारिश के बाद लू का खतरा

July 31, 2024

पैरिस ओलंपिक पर बारिश के बाद लू का खतरा

पैरिस: पैरिस ओलंपिक की शुरुआत उद्घाटन समारोह में बारिश के साथ हुई थी जिसने दर्शकों के साथ खिलाड़ियों को भी तर कर दिया था, लेकिन अब यहां लू का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को तेज गर्मी महसूस की गई और राष्ट्रीय मौसम एजैंसी ने कहा कि फ्रांस के अधिकांश हिस्से में लू की चेतावनी जारी की गई है तथा पैरिस और आसपास के इलाकों में तापमान 35 डिग्री सैल्सियस या इससे अधिक तक पहुंचने की संभावना है। फ्रांस के दक्षिणी हिस्से में गर्मी अधिक कहर बरपा सकती है। इसमें भूमध्य सागर का तटीय शहर मार्सलिे भी शामिल है, जो फुटबॉल और नौकायन जैसी ओलंपिक प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें