Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris Olympics Medal Tally: टॉप-2 में जापान और चीन, 33वें स्थान पर पहुंचा भारत

July 31, 2024

Paris Olympics Medal Tally: टॉप-2 में जापान और चीन, 33वें स्थान पर पहुंचा भारत

पेरिस: पेरिस ओलंपिक के पांचवें दिन जापान ने 7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में अपना टॉप स्थान बनाए रखा, जिससे उसके कुल मेडलों की संख्या 13 हो गई। चीन 6 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है, जिसने निशानेबाजी और डाइविंग में अपना दबदबा बनाए रखा है।

उसके पास 6 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल भी हैं, जिससे उसके कुल मेडल की संख्या 14 हो गई है। ऑस्ट्रेलिया 6 गोल्ड सहित कुल 11 मेडलों के साथ तीसरे स्थान पर है। मेजबान फ्रांस 5 गोल्ड, 9 सिल्वर और चार ब्रॉन्ज सहित 18 मेडल के साथ चौथे स्थान पर है। अपना दूसरा पदक जीतने के बावजूद भारत तालिका में 33वें स्थान पर और नीचे खिसक गया।

मेडल टैली

टॉप- 5 और भारत:

1) जापान, कुल 13 (7 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉंन्ज)

2) चीन, कुल 14 (6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज)

3) ऑस्ट्रेलिया, कुल 11 (6 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज)

4) फ्रांस, कुल 18 (5 गोल्ड, 9 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज)

5) साउथ कोरिया, कुल 11 (5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज)

31) भारत कुल 2 (0 गोल्ड, 0 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें