Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonipat: नाले में गिरे 13 वर्षीय लड़के का शव हुआ बरामद, माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप

July 31, 2024

Sonipat: नाले में गिरे 13 वर्षीय लड़के का शव हुआ बरामद, माता-पिता ने लगाए गंभीर आरोप

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में मुरथल रोड पर मंगलवार को खुले नाले में 13 वर्षीय बालक डूब गया। देर रात तक उसकी तलाश की गई। नगर निगम ने नाले से पानी निकालने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद बालक नाले में बेहोश पड़ा मिला। मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है और वह 13 साल का है।

बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने शव को कब्जे में ले लिया है और आज पोस्टमार्टम किया जाएगा और फिर शव को बालक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आपको बता दे कि विवेक मंगलवार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पर अपना बैग रखकर छोटे भाई पवन और पड़ोस के एक अन्य बच्चे के साथ मुरथल रोड की तरफ मंडी से खाने का सामान लेने गया था। वापस आते समय वह ड्रेन पर खुले मैनहोल में गिर गया। उनके साथ चल रहा उनका भाई पवन रोने लगा। राहगीरों ने पूछा तो उसने भाई के मैनहोल में गिरने की बात कही।

विवेक के पिता राजू ने बताया कि उनका बेटा सीमेंटेड नाले से होते हुए मुरथल अड्डा चौक की तरफ जा रहा था, तभी अचानक वह खुले मैनहोल में गिर गया और पानी में डूब गया। उसके पिता खुद मौके पर पहुंचे और अपने 13 वर्षीय बेटे की तलाश की, लेकिन वह असफल रहे। पिता ने बताया कि अगर खुले मैनहोल को ढक्कन से ढक दिया जाता तो यह हादसा टल सकता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें