Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रोड्यूसर के रूप में Kriti Sanon की पहली फिल्म, लीड रोल की इच्छा पर किया खुलासा!

July 31, 2024

प्रोड्यूसर के रूप में Kriti Sanon की पहली फिल्म, लीड रोल की इच्छा पर किया खुलासा!

मुंबई: कृति सेनन ने लगातार दो हिट फ़िल्में दी हैं, जिनमें “क्रू” और “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” का नाम शामिल है। इन दोनों फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई अपने नाम की है। “मिमी” में अपने कमाल के परफॉर्मेंस के साथ 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड जीतने वाली एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में कहा, “नेशनल अवॉर्ड सबसे बड़ी पहचान है। जब आप नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, तो लोगों को आप और आपके काम पर ध्यान देने में ज्यादा समय लगता है। इस अवॉर्ड ने मुझे शांति और सुरक्षा का एहसास दिलाया है।”

कृति सेनन अपनी कंपनी, ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म दो पत्ती के साथ बतौर प्रोड्यूसर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म उत्तर भारत की पहाड़ियों पर आधारित एक रोमांचक मिस्ट्री थ्रिलर है और इस साल के आखिर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली है। वह फिल्म में बतौर एक्टर भी काम करती नजर आएंगी। इस ऑपर्च्युनिटी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा है, “मैं हमेशा से एक दमदार महिला लीड की भूमिका निभाना चाहती थी।

मैं कुछ दमदार हेडलाइन वाली भूमिका निभाना चाहती थी और यह मेरे जीवन में सही समय पर आया, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।” अपने सफल अभिनय करियर और अब प्रोडक्शन में कदम रखने के साथ, कृति सेनन फिल्म इंडस्ट्री में नई उपलब्धियां हासिल करने के साथ इंस्पायर करती नजर आ रही हैं। फैंस उनकी नई फिल्म के लिए उत्साहित हैं, जो उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि होने का वादा करती नजर आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें