Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में भीषण सड़क हादसाः कार और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत

August 1, 2024

UP में भीषण सड़क हादसाः कार और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत में पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना खैर थाना इलाके के अलीगढ़-पलवल मार्ग की है। बताया जा रहा है कि कार में 10 लोग सवार थे। तभी उनकी गाड़ी की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्षेत्रधिकारी कृष्ण गोपाल ने हादसे की जानकारी दी। बताया, ‘‘खैर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक ट्रक और कार के बीच भीषण हादसा हुआ। कार में सवार पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और पांच लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सटिी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।’’

पुलिस के मुताबिक, मृतकों और घायलों के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। वह पीलीभीत के रहने वाले हैं। फिलहाल घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें