Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान के लिए तैयार

August 2, 2024

चंडीगढ़ प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान के लिए तैयार

चंडीगढ़: 2 से 15 अगस्त 2024 तक पूरे देश में मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अनुरूप चंडीगढ़ प्रशासन इस देशभक्ति पूर्ण पहल में समाज के सभी वर्गों को शामिल करने के लिए तैयार है। यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और संस्थानों, सरकारी और निजी दोनों को शामिल करते हुए एक व्यापक रणनीति विकिसत की गई है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए कई कार्यक्र मों की योजना बनाई गई है। शहर में 2 से 3 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई जाएगी। अभियान की भावना का जश्न मनाने के लिए टैगोर थिएटर में एक विशेष थीम-आधारित कार्यक्र म आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 77 कलाकारों की एक पेंटिंग कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

समुदाय को जोड़ने के लिए सप्ताहांत में थीम आधारित कार्यक्र म भी आयोजित किए जाएंगे। वृद्धाश्रमों के निवासियों के लिए हर घर तिरंगा थीम पर विशेष कार्यक्र म आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्र म स्थल पर एक तिरंगा कैनवास स्थापित किया जाएगा, जिससे लोग स्थानीय भाषाओं में हर घर तिरंगा या जय हिंद लिख सकेंगे। डिज़ाइन टैम्प्लेट www.harghartiranga.com पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। चंडीगढ़ प्रशासन सभी निवासियों से इन कार्यक्र मों में सिक्र य रूप से भाग लेने और हर घर तिरंगा अभियान को भारत की एकता और विरासत का एक यादगार उत्सव बनाने का आग्रह करता है। सुरेंद्र सिंह यादव डीजीपी, सुश्री अनिंदिता मित्र, आयुक्त नगर निगम, कार्मिक सचिव अजय चगती, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, जनसंपर्क सचिव हरि कल्लिक्कट और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें