Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिप के साथ स्नैक्स खाने से बढ़ सकती है कैलोरी की मात्रा,रिसर्च में हुआ खुलासा

August 2, 2024

डिप के साथ स्नैक्स खाने से बढ़ सकती है कैलोरी की मात्रा,रिसर्च में हुआ खुलासा

नई दिल्ली: एक शोध से यह बात सामने आई है कि नमकीन स्नैक्स के साथ डिप का इस्तेमाल न करने से कैलोरी कम करने में मदद मिल सकती है। अमेरिका में पेन स्टेट सेंसरी इवैल्यूएशन सेंटर में किए गए शोध में यह बात सामने आई कि जब उपभोक्ताओं को नमकीन स्नैक के साथ डिप परोसा जाता है तो जो उसका सेवन करते हैं और जो उससे बचते हैं तो उनके शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

शोध के निष्कर्षों से पता चला कि जिन लोगों ने चिप्स और डिप एक साथ खाए, उनमें केवल चिप्स खाने वालों की तुलना में 77 प्रतिशत अधिक कैलोरी इनटेक किया। हालांकि, फूड क्वालिटी एंड प्रेफरेंस पत्रिका में प्रकाशित शोध से पता चला है कि चिप्‍स का मात्रा में कोई अंतर नहीं था। खाद्य विज्ञान के प्रोफेसर और केंद्र निदेशक जॉन हेस ने कहा, ”जब डिप उपलब्ध थी तो लोगों ने कम चिप्स नहीं खाए, उन्होंने चिप्स के साथ डिप की मात्रा भी उतनी ही ली।”इसका मतलब यह है कि चिप्स में डिप मिलाने से लोगों में कैलोरी की मात्रा में काफी वृद्धि हो सकती है और उन्हें इसका एहसास भी नहीं होता।

अध्ययन में 46 वयस्क प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिन्हें 70 ग्राम रैंच-फ्लेवर वाले चिप्स, या लगभग 2.5 सर्विंग्स के बराबर या लगभग एक तिहाई कप रैंच डिप के साथ या बिना डिप के परोसे गए। टीम ने पाया कि लोगों ने बिना डिप के भी उतनी ही मात्रा में चिप्स खाए, जिससे डिप उपलब्ध होने पर उनकी कैलोरी की मात्रा में काफी वृद्धि हुई। औसतन लोगों ने एक बार में चिप्स और डिप इनटेक से 345 कैलोरी प्राप्‍त की, जबकि अकेले चिप्स सेवन से उन्‍हें 195 कैलोरी मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें