Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, हादसे में सिर में लगी गहरी चोट मौके पर ही मौत, बेटा विदेश में

August 2, 2024

सिरसा में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, हादसे में सिर में लगी गहरी चोट मौके पर ही मौत, बेटा विदेश में

हरियाणा के सिरसा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था की बुजुर्ग ने मौके पर ही तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

मृतक की पहचान मोरीवाला गांव निवासी सुखवंत सिंह के रूप में हुई है। सुखवंत के तीन बच्चे है, तीनो ही विवाहित है। बेटियां भारत में ही है, परंतु बेटा न्यूजीलैंड में रहता है। हादसे के समय व्यक्ति पैदल जा रहा था, उसी समय डींग रोड पर एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।

बुजुर्ग व्यक्ति टक्कर लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई और खून बहने लगा। सिर में गहरी चोट होने के कारण व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। कुछ राहगीरों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचबकार जांच की तो व्यक्ति मृत अवस्था में।मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया चिकित्सकों द्वारा मृत्यु की पुष्टि कर शव को शवगृह में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें