Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: पंजाब और यूपी सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें देश के मौसम पर IMD का अपडेट

August 4, 2024

Weather Update: पंजाब और यूपी सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें देश के मौसम पर IMD का अपडेट

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में इस वक्त बारिश का कहर जारी है। कही भारी बारिश ने मौसम को सुहाना किया है तो कही आपदा का कारण बना है। वही हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है।

दिल्ली के बारिश के बाद भी जारी है उमस भरी गर्मी का सितम

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 तक जा सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

पंजाब में मानसून की रफ्तार एक बार फिर हो गई धीमी

अगस्त महीने के पहले दिन अच्छी बारिश के बाद पंजाब में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी हो गई है। जिसके बाद एक बार फिर राज्य का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन IMD ने जल्द ही फिर से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की बात कही है। आपको बता दे कि 7 अगस्त को पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, अगले चार दिनों तक कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 4 अगस्त को गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर में बारिश की संभावना है।

यूपी सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड और बिहार के कुछ जिलों में आज से लेकर 6 अगस्त तक तेज बारिश की आशंका है। उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो आज इसके कुछ स्थानों पर मध्यम से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आपको बता दे कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और आसपास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही चित्रकूट,मुजफ्फरनगर, कौशांबी, रामपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुरादाबाद, और आसपास के इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है।

रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई थी। राज्य सरकार की ओर से IMD की चेतावनी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत रविवार को राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें