Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rewari Suicide Case: नौकरी छूटने से आहत युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

August 6, 2024

Rewari Suicide Case: नौकरी छूटने से आहत युवक ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोयल कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। सोमवार देर शाम उसका शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सिरसा जिले के दत्ता खेड़ी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार अनमोल फिलहाल धारूहेड़ा की गोयल कॉलोनी में रह रहा था। वह एक स्थानीय कंपनी में काम करता था। अनमोल कुछ समय पहले बीमार हो गया था और 10-12 दिन पहले अपने गांव चला गया था।

बीमारी के चलते उसे कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया था। बताया जाता है कि तब से वह डिप्रेशन में था। उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और अनमोल के परिवार और दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें