Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में कोहराम से निवेशकों के डूबे 15 लाख करोड़ से अधिक

August 7, 2024

शेयर बाजार में कोहराम से निवेशकों के डूबे 15 लाख करोड़ से अधिक

मुंबई: अमेरकी अर्थव्यवस्था में मंदी आने की आशंका से शेयर बाजार के ढाई प्रतिशत से अधिक टूटने से मचे कोहराम से आज निवेशकों के 15 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा डूब गए। बीएसई के तीस शेयरों वाले संवेदी सूचकांक के सोमवार को 2222.55 अंक अर्थात 2.74 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ करीब पांच सप्ताह के निचले स्तर 78,759.40 अंक पर आने से बाजार का पूंजीकरण 4,41,84,150.03 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, पिछले सप्ताह कारोबार के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स के 885.60 अंक की भारी गिरावट के साथ पांच दिन के बाद 81 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 80,981.95 अंक पर आने से बाजार पूंजीकरण 4,57,16,946.13 करोड़ रुपये पर रहा। इससे निवेशकों के 1532796.1 करोड़ रुपये डूब गए। इस तरह महज दो कारोबारी दिवस शुक्रवार और सोमवार को बाजार में भूचाल आने से निवेशकों ने 1978799.8 करोड़ रुपये गंवा दिए।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक बताया, विकास के नए रास्ते खुलेंगे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें