Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने लोगों से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

August 7, 2024

CM Mann ने लोगों से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है ताकि प्रदूषण की रोकथाम हो और राज्य में हरियाली का क्षेत्र बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री वन महान उत्सव के अवसर पर होशियारपुर में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने गुरबानी श्लोक ‘पवणु गुरु पानी पिता माता धरती महतु’ का जिक्र करते हुए कहा कि महान गुरुओं ने वायु को गुरु, जल को पिता और भूमि (पृथ्वी) को माता का दर्जा दिया है। उनके दृष्टिकोण प्रदूषण को खत्म करना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें गुरबानी की शिक्षा का पालन करना चाहिए ताकि राज्य के पर्यावरण को उसके प्राचीन गौरव को बहाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं। समय की मांग के अनुसार पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें