Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल: 10 वर्षीय बच्ची की हत्या करे वाला आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक से मिला था शव

August 7, 2024

करनाल: 10 वर्षीय बच्ची की हत्या करे वाला आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक से मिला था शव

करनाल: जिले के गोगड़ीपुर रेलवे फाटक से पुलिस को थोड़ी दूर अनाज मंडी की तरफ आते रेलवे ट्रैक पर 10 वर्षीय बच्ची का शव मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था और बच्ची की पहचान के साथ-साथ आरोपी की तलाश में भी पुलिस लगी हुई थी। अब इस मामले में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया है और इसमें खुलासा हुआ है कि बच्ची के जीजा ने ही पहले बच्ची का गला रस्सी से घोटकर और उसके बाद चाकू से उसकी हत्या की है।

सीआईए जांच अधिकारी विलायत सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य कुछ और भी खुलासे हो सकते हैं आपको बता दे की पुलिस को शक है कि कहीं बच्ची की हत्या करने से पहले उसके साथ कुछ घिनौना कृतज्ञ तो नहीं किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा । फिलहाल पुलिस हर पहलू के आधार पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें