Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

होशियारपुर पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपियों सहित 5 बाइकें कीं जब्त

August 7, 2024

होशियारपुर पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपियों सहित 5 बाइकें कीं जब्त

होशियारपुर: पंजाब पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नरेंद्र कुमार मिन्हास ने बताया कि दो दिन पहले बुल्लोवाल थाना एसएचओ अमनदीप कुमार और नसराला चौकी इंचार्ज मनिंदर सिंह ने मंडियाला चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली। चेक पोस्ट पर जब बाइक के कागजात चेक किए गए और तीनों बाइक सवारों से पूछताछ की गई तो पता चला कि बाइक चोरी की है।

इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीनों आरोपियों सिकंदर सिंह निवासी गांव नंगल वाहिद, कुलवीर सिंह निवासी तड़फतेह सिंह और मनदीप कुमार निवासी गांव जलपे (आदमपुर) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों ने अपने गिरोह में शामिल सुरजीत उर्फ ​​करण निवासी गिगनोवाल का नाम लिया, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों ने रिमांड के दौरान कबूल किया है कि उनका गिरोह बाइक चोरी करके बेचता है। उन्होंने सिविल अस्पताल होशियारपुर, सोनालीका के बाहर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बुल्लोवाल और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें