Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress की मंशा भारत को अराजकता की आग में झोंकने की: Anurag Thakur

August 7, 2024

Congress की मंशा भारत को अराजकता की आग में झोंकने की: Anurag Thakur

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं द्वारा पड़ोसी देशों की तरफ़ भारत में भी अस्थिरता फैलने की बात पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को भारत की ख़ुशहाली व तरक्की देखी नहीं जा रही और इनकी मंशा भारत को अराजकता की आग में झोंकने की है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा“भाजपा सदा जोड़ने तो वहीं कांग्रेस सदा तोड़ने की बात करती है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की के कुशल नेतृत्व में भारत खुशहाली के साथ प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है व विश्व पटल पर अपनी सशक्त छाप छोड़ रहा है।

वहीं, तीन बार आम चुनावों में लगातार हार देखने के बाद कांग्रेस की मंशा देश को अराजकता की आग में झोंकने की है। भारत की तरक्की कांग्रेस के लिए असहनीय होती जा रही है और देश को पीछे धकेलने के लिए कांग्रेस भय और भ्रम फैला रही है। जहां एक तरफ़ भारत को एक ब्राइट स्पॉट के रूप में देखा जाता है, भारत दुनिया की सबसे तेज़ी के साथ बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है तो वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी में सलमान ख़ुर्शीद जैसे नेताओं के बेतुके बयान दिखाते है कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक मानसिक स्थिति क्या है।

आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर “ ये वही लोग हैं बाटला हाउस कांड में इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा जी की शहादत पर प्रश्न चिन्ह खड़े किये थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि सोनिया गांधी उन गुनाहगारों के घरों पर जाकर फूट फूट कर रोयी थीं, लेकिन उनके पास शहीद मोहन चंद्र शर्मा जी के घर जाने का समय नहीं था। क्या कांग्रेस पार्टी सलमान ख़ुर्शीद जैसे नेताओं के बयानों का समर्थन करती है। क्या ये कांग्रेस का प्रयास देश में अराजकता फैलाने का नहीं है? कांग्रेस को भारत की स्थिरता से इतनी नफ़रत आख़िर क्यों है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें