Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के लिए एक मिसाल है चीन का विकास:Shahbaz Sharif

August 8, 2024

पाकिस्तान के लिए एक मिसाल है चीन का विकास:Shahbaz Sharif

पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को इस्लामाबाद में चाइना मीडिया ग्रुप की संवाददाता के साथ एक विशेष साक्षात्कार में बताया कि चीन के विकास ने पाकिस्तान के लिए एक मिसाल और नया समाधान योजना पेश की। हमें चीनी मॉडल से सीखकर पाकिस्तान का स्वतंत्र व तेज़ विकास पूरा करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी जनता ने विश्व का दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक समुदाय निर्मिति किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाने की करिश्मा रचा। यह दूरगामी रणनीतिक नियोजन का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को चीन के साथ सूचना तकनीक, कृषि, खनिज, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग गहराने की खास इच्छा है।

उन्होंने कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था उच्च गुणवत्ता वाले विकास की ओर परिवर्तित हो रही है। पाकिस्तान चीनी व्यवसायों का स्थानांतरण स्वीकार करने को तैयार है ताकि चीन-पाक आर्थिक गलियारे के ढांचे के तहत साझी जीत पूरी की जाए। साक्षात्कार में शरीफ ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल का उच्च मूल्यांकन किया।

उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों व क्षेत्रों को समान विकास व समृद्धि के रास्ते में शामिल करना एक महान दृष्टकोण है। इसका मतलब है कि चीन दूसरे देशों के साथ समान विकास पूरा करने का उत्सुक है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें