Health Department की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, 2 आरोपी किए गिरफ्तार

इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मोके से 15000 रुपए सहित 2 MTP किट भी बरामद की है।

कुरुक्षेत्र: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यमुनानगर प्रशासन के साथ मिलकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मोके से 15000 रुपए सहित 2 MTP किट भी बरामद की है। ₹50000 में बात तय हुई थी। जिसमें से आरोपियों ने ₹20000 पहले ही अपने अकाउंट में डलवा लिए थे।

कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रमेश सभरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र CMO को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि नारायणगढ़ के आस-पास लिंग जांच गिरोह सक्रिय है। जिसके बाद उन्होंने एक बॉक्स ग्राहक तैयार किया और सूचना के आधार पर लिंग जांच गिरोह से ₹50000 में डील तय की गई। जिसमें ₹20000 बल्लू नामक व्यक्ति के अकाउंट में एडवांस में डाले गए।

उसके बाद लिंग जांच गिरोह के सदस्यों ने उन्हें अंबाला बुलवाया और उसके बाद नारायणगढ़ में बलदेव नाम के व्यक्ति ने अपनी गाड़ी के पीछे बॉक्स ग्राहक की गाड़ी को लगाने के लिए कहा, इसके बाद वह थाना छप्पर पहुंचे उसके बाद वहां एक व्यक्ति श्री राम नामक व्यक्ति बॉक्स ग्राहक को मिला और बॉक्स ग्राहक को अपनी बाइक पर बिठाकर मुस्ताबाद सरस्वती नगर अपने घर ले गया। जहां पर पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति आया और उसने अल्ट्रासाउंड किया।

पुरुषोत्तम को ₹15000 नगर दिए गए। इसके बाद दोबारा से श्री राम नामक व्यक्ति नकली ग्राहक को अपनी बाइक पर बिठाकर वापस थाना छप्पर लेकर आया। जहां पर श्री राम को पुलिस की टीम ने पकड़ लिया और ₹5000 नगदी श्री राम से बरामद किए गए पूछताछ पर पुरुषोत्तम को भी गिरफ्तार कर लिया गया और ₹10000 नगदी पुरुषोत्तम से बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को यमुनानगर पुलिस टीम को सौंप दिया गया है। और इसमें यमुनानगर और कुरुक्षेत्र की टीम संयुक्त रूप से कार्यवाही कर रही है।

 

- विज्ञापन -

Latest News