Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर भागे 5 युवक, फिर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 9, 2024

पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर भागे 5 युवक, फिर 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरदासपुर (अवतार सिंह) : पिस्तौल की नोक पर पैट्रोल पंप से पैट्रोल डलवाकर पैसे दिए बिना भागने वाले पांच युवाओं को पुलिस ने चोरी की गाड़ी और धारदार हथियार के साथ 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया हैं, जिन पर पहले भी कई मामले दर्ज थे। जानकारी के अनुसार पुलिस जिला बटाला के अंतर्गत थाना घुमान के दडावाली पैट्रोल पंप पर दोपहर 2 बजे के करीब एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमे 5 के करीब युवा सवार थे। युवाओं ने गाड़ी में पैट्रोल डलवाने के लिए सेल्समैन से कहा, कि गाड़ी की टंकी फुल कर दाे, इसके बाद जब सेल्समैन ने युवाओं से पैसे मांगे तो उन्होंने पिस्तौल दिखा कर बिना पैसे दिए फरार हो गए।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही उन पांचों लोगों को गाड़ी, पिस्तौल व तेजधार हथियारों सहित काबू कर लिया है। वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी चोरी की निकली है। प्रैस वार्ता के दौरान डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि इन पांचों युवकों को काबू कर पूछताछ के दौरान पता चला कि ये युवक दूसरे जिलों से आकर यहां लूट की वारदातों को अंजाम देते थे और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और इन्हें आगे रिमांड पर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें